फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jayant Chaudhary will join NDA on February 12.

UP: सुभासपा अध्यक्ष राजभर का बड़ा बयान- 12 फरवरी को एनडीए में शामिल हो जाएंगे जयंत चौधरी

Thu, 08 Feb 2024 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Feb 2024 03:37 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जयंत चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को जयंत एनडीए में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary will join NDA on February 12.
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को जयंत चौधरी एनडीए के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के कुछ नेता सटकर तो कुछ हटकर एनडीए को जिताने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि सपा में दो फाड़ हो चुके हैं। इसका एक हिस्सा हमारे साथ आ जाएगा। इसके कई नेता भी हमारे साथ जल्द ही आ जाएंगे। जयंत चौधरी भी आने वाले हैं। बता दें कि बीते कई दिनों से रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा को रसातल में पहुंचाने के लिए स्वामी प्रसाद को भेजा गया है
राजभर ने कहा कि सपा को रसातल में पहुंचाने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य को भेजा गया है। स्वामी प्रसाद जानबूझकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्वामी के इस तरह के बयान के लिए भी अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव की शह पर बोल रहे हैं। राजभर ने बुधवार को विधानसभा में बयान दिया था कि सपा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed