{"_id":"5c8cddf7bdec22144f416dfb","slug":"jayant-chaudhary-meets-mayawati-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन में शामिल होने के बाद पहली बार मायावती से मिले रालोद नेता जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन में शामिल होने के बाद पहली बार मायावती से मिले रालोद नेता जयंत चौधरी
Sat, 16 Mar 2019 04:58 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 16 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से यहां उनके माल एवेन्यू आवास पर मुलाकात की। सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के बाद जयंत की मायावती से यह पहली भेंट है। करीब एक घंटे की मुलाकात में प्रदेश की चुनावी रणनीति, खासकर पश्चिमी यूपी के जिलों में चुनाव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पहले चरण से ही गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सपा-बसपा और रालोद समर्थकों का मत एक-दूसरे के प्रत्याशियों के पक्ष में ट्रांसफर कराने, साझा रैलियों को सफल बनाने तथा सत्ताधारी दल के चुनावी हथकंडों से मतदाताओं को सावधान करने पर चर्चा हुई। दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी से ही भाजपा की लहर बन गई थी, जिसने पूरे प्रदेश में माहौल बनाने का काम किया था और पार्टी 73 सीटों की जीत हासिल करने में सफल हुई थी।
विज्ञापन
मायावती से मुलाकात के बाद रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बताया कि दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत को लेकर विचार-विमर्श किया। गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता जिस तरह एकजुट होकर चुनाव में जुटे हैं, उससे सभी वर्गों को यह विश्वास हो गया है कि गठबंधन ही भाजपा को परास्त करने में सक्षम है। ज
विज्ञापन
यंत व मायावती की मुलाकात के समय रालोद की ओर से राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे व विक्रम सिंह तथा बसपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र खासतौर से उपस्थित थे। जयंत ने अपनी पत्नी चारु की ओर से मायावती को शॉल भेंट की।
Rashtriya Lok Dal (RLD) leader Jayant Chaudhary meets Bahujan Samaj Party (BSP) supremo Mayawati in Lucknow pic.twitter.com/LreoIgGgmm
— ANI UP (@ANINewsUP) March 16, 2019