{"_id":"622f684ef9643f7a0928adb4","slug":"jayant-chaudhary-demands-to-reduce-the-excise-duty-on-petrol-and-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जयंत चौधरी बोले, फिल्म पर नहीं, पेट्रोल डीजल पर शुल्क घटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जयंत चौधरी बोले, फिल्म पर नहीं, पेट्रोल डीजल पर शुल्क घटाओ
Mon, 14 Mar 2022 09:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Mar 2022 09:37 PM IST
सार
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सरकार से पेट्रोल डीजल पर शुल्क घटाने की मांग की है जिससे कि जनता को राहत दी जा सके।
विज्ञापन
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है कि फिल्म की बजाय पेट्रोल डीजल पर शुल्क घटाना चाहिए। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, ‘डीजल , पेट्रोल पर शुल्क घटाओ। किसान के ट्रैक्टर और उपकरण पर टैक्स घटाओ। सिनेमा फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने का क्या अर्थ है।’
विज्ञापन
माना जा रहा है कि जयंत ने यह निशाना चार राज्यों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री करने पर साधा है।
इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाया गया है और इसे दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है।
यही कारण है कि कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश और गुजरात सरकार इसे टैक्स फ्री कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि यूपी में भी इसे जल्द ही टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।
विज्ञापन