{"_id":"600eb4548ebc3e08b9509e14","slug":"jayant-chaudhary-asked-help-for-farmers-families-who-died-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद किसानों के परिवार को पांच लाख रुपये व सरकारी नौकरी दे सरकार : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद किसानों के परिवार को पांच लाख रुपये व सरकारी नौकरी दे सरकार : जयंत चौधरी
Mon, 25 Jan 2021 05:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Jan 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलन में शहीद प्रत्येक किसान के परिवार को 5 लाख रुपये और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के मुद्दों पर प्रदेश व हरियाणा सरकार का रवैया निंदनीय है।
विज्ञापन
जयंत ने जारी किए गए बयान में कहा कि दो माह से किसान दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन में अब तक 80 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। पंजाब सरकार ने इन शहीद किसानों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद व नौकरी देने की घोषणा करके सराहनीय काम किया है।
विज्ञापन
हरियाणा व यूपी की सरकारों को भी संकट की इस घड़ी में शहीद किसानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने मांग की पंजाब सरकार की तरह हरियाणा व यूपी की सरकारों को शहीद किसानों के परिजनों की आर्थिक मदद और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा करनी चाहिए। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे व प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि 26 जनवरी को रालोद कार्यकर्ता गणतंत्र परेड में ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन