फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jat protest for reservation in western UP

पश्चिमी यूपी तक फैला जाट आरक्षण आंदोलन, सड़कों पर लोग

Sun, 21 Feb 2016 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Feb 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
jat protest for reservation in western UP

जाट आरक्षण आंदोलन की आग पश्चिमी यूपी तक फैल गई है। रविवार को बागपत, बिजनौर और मेरठ में जाट समुदाय के लोगों ने कई जगह जाम लगाया। वहीं मुजफ्फरनगर में भी आरक्षण को लेकर चारों तरफ जाम लगाया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारियों ने बुढाना मोड़, नावला कोठी और रूड़की रोड को जाम किया वहीं शाहपुर मेनरोड पर भी जाटों ने जाम लगाकर चक्का जाम किया।

यहां जाम सुबह 11 बजे से लगाया गया। आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं रालोद नेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर धरना दिया।
विज्ञापन


मेरठ में भी जाटों ने आरक्षण के लिए आंदोलन शुरू किया। यहां भी जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। मेरठ में एनएच 58 जाम कर दिया गया वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल का घर भी घेरा। जाटों को बवाल करते देख सांसद उनके बीच पहुंचे और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह प्रदर्शन

jat protest for reservation in western UP

जाट आरक्षण को लेकर हरियाणा में हालात इतने बेकाबू को चुके हैं कि हिसार में लोगों ने सड़क खोद कर हाइवे जाम कर दिया। सेना आगे नहीं जा पा रही है। रोहतक में सेना की एक ही टुकड़ी है। और सेना को जाने नहीं दिया जा रहा है। झज्जर में आज सेवेर काफी आगजनी हुई। भिवानी में बैंक जला दिया गया। गुड़गांव में एक रेलवे स्टेशन फूंक ‌‌दिया।

सेना के 2000 और जवान हालात काबू करने को भेजे गए हैं। सोनीपत में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन जलाया। नांगल चौधरी में बाजार बंद करवा कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। गैर जाटों को एकजुट होते देख पुलिस ने तुरन्त स्थिति संभाली और जाट नेताओं से मिलकर दिए शांति बनाए रखने के निर्देश।

पुलिस ने दुकानदारों से वापस दुकान खोलने की अपील करने पर दुकानदारों ने पुन: खोली दुकानें। दिल्ली-झुंझुनूं मुख्य राजमार्ग पर नारनौल के समीप गहली चौक पर जाट आरक्षण की मांग पर बैठे आंदोलनकारियों को समझाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी दलबल सहित मौके पर पहुंचे। घरौंडा में 36 बिरादरी के बैनर तले जाट युवकों ने जुलूस निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed