फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Japanese delegation explores investment opportunities in Buddhist Circuit of UP cooperation in tourism sector

UP: यामानाशी और यूपी, बौद्ध सर्किट के पर्यटन विकास में मिलकर काम करेंगे; पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर हुई चर्चा

Thu, 13 Feb 2025 07:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 07:04 PM IST
सार

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के बौद्ध सर्किट में निवेश के अवसर तलाशे। यूपी और यामानाशी के बीच आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Japanese delegation explores investment opportunities in Buddhist Circuit of UP cooperation in tourism sector
जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान का यामानाशी प्रांत, उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर बौद्ध सर्किट के पर्यटन विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके लिए बुधवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल और पर्यटन विभाग के बीच स्थानीय होटल में विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही बौद्ध सर्किट में निवेश के अवसर तलाशे गए। इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व विभागीय अधिकारियों के साथ इस पर मंथन किया।

विज्ञापन


यामानाशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यामानाशी प्रांत के उप राज्यपाल कोऊ ओसाडा ने किया। वार्ता में उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रीफेक्चर ने सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग पर विचार-विमर्श किया। इसमें दोनों पक्षों ने पर्यटन, सांस्कृतिक संबंधों और विशेष रूप से बौद्ध सर्किट में विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन

यूपी पर्यटन नीति की चर्चा की

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों के प्रति रुचि जताई। भगवान बुद्ध से जुड़े प्रदेश के छह प्रमुख बौद्ध स्थलों को लेकर रणनीति बनाई गई। उप राज्यपाल कोऊ ओसाडा ने यूपी की सांस्कृतिक विविधता की प्रशंसा की। पर्यटन मंत्री ने प्रदेश की निवेशक अनुकूल नीतियों, विशेष रूप से यूपी पर्यटन नीति की चर्चा की। उन्होंने यामानाशी को बुनियादी ढांचे के विकास और आतिथ्य क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध संगोष्ठियों के आयोजन का सुझाव दिया

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने बेहतर बुनियादी ढांचे और पर्यटन सुविधाओं के विकास से पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए प्रदेश की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के टूर ऑपरेटरों के लिए फैम ट्रिप के आयोजन के साथ-साथ नियमित बौद्ध संगोष्ठियों के आयोजन का सुझाव दिया। बैठक में जापान के अंतर्राष्ट्रीय रणनीति प्रभाग के निदेशक कोइची फुरुया, सलाहकार नीरेंद्र उपाध्याय, पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया, निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा, इन्वेस्ट यूपी के महाप्रबंधक राजीव दीक्षित आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed