{"_id":"5b1c5dfef574aa64f44314cd19b4e2b2","slug":"janta-express-and-30-trains-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस सहित 30 ट्रेनें होंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता एक्सप्रेस सहित 30 ट्रेनें होंगी रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Nov 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने कोहरे के मद्देनजर वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस समेत 30 ट्रेनों को 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वहीं चार ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा और पटना-कोटा एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। इस बार दो शताब्दी और एक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को भी कोहरे के कारण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे मुख्यालय ने कोहरे के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन रद्द करने संबंधी आदेश जारी कर दिए। शनिवार को 31 दिसंबर का रेल आरक्षण खुला तो जनता एक्सप्रेस सहित 30 ट्रेनों की फीडिंग रेल आरक्षण सिस्टम से गायब मिली।
विज्ञापन
रेलवे ने इन रद्द ट्रेनों के आरक्षण 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक बंद कर दिए हैं। लखनऊ आने वाली वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी,
इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में जाने वाली ट्रेनों में हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड एक्सप्रेस, कोटद्वार-दिल्ली गढ़वाल एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस।
अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, उज्जयिनी एक्सप्रेस, आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस, जनसेवा, अंबाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस, दिल्ली-बीकानेर,
नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस, सियालदह-दिल्ली, श्रीगंगानगर-जम्मूतवी, मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, दानापुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार-दिल्ली, सहरसा-बरौनी महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।