Janta Darshan: योगी से मिलने बिहार से पहुंची महिला, बोली- आपके दर्शन करेके रहल त आ गइलीं, सीएम ने कही ये बात
जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। इस मौके पर योगी से मिलने बिहार से एक महिला पहुंची। कहा कि आपके दर्शन करेके रहल त आ गइलीं। सीएम ने कहा कि गर्मी बहुत है। अकारण बाहर न निकलें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे।
सीएम ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराएं।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी प्रतिबद्धता है। हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले। जरूरतमंदों को समुचित इलाज की व्यवस्था हो। जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
भीषण गर्मी में अकारण घर से न निकलें
जनता दर्शन में बिहार से पहुंची एक महिला ने स्थानीय भाषा में बात करते हुए सीएम से मिली। सीएम ने उनसे पूछा कि कहां से आई हैं? आपको क्या परेशानी है? इस पर महिला ने कहा कि 'महाराज जी प्रणाम! कवनो दिक्कत नाही बा, बस आपके दर्शन करेके रहल त आ गइलीं'। सीएम योगी ने उनका अभिवादन किया। उनसे कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में अकारण घर से न निकलें। परिवार के सभी लोगों का भी विशेष ध्यान रखें।