{"_id":"59140a024f1c1b0f26850c4b","slug":"janith-and-janith-company-did-fraud-with-teacher-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में रकम तिगुनी करने का झांसा दे टीचर से 61 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह महीने में रकम तिगुनी करने का झांसा दे टीचर से 61 लाख रुपये ठगे
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 May 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
लखनऊ के गोमती नगर में प्रॉपर्टी का काम करने वाली एक कंपनी के मालिक ने शिक्षक व उसकी पत्नी को छह महीने में रकम तीन गुना करने का झांसा देकर 61 लाख रुपये का निवेश कराया और रकम हड़प ली। चेक बाउंस होने का उलाहना दिया तो जान से मारने की धमकी दे डाली।
रकम डूबती देख शिक्षक ने केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, विशाल खंड निवासी शिक्षक संजय सिंह ने जेनिथ एंड जेनिथ कंपनी के मालिक अजय भारद्वाज व उसकी पत्नी अंजू सिंह पर अपने साथी चंद्रभूषण चंद की मदद से जालसाजी से 61 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
संजय व उनकी पत्नी आशा सिंह का कहना है कि प्रॉपर्टी का काम करने वाली कंपनी के मालिक अजय भारद्वाज ने वर्ष 2014 में कंपनी में निवेश पर छह महीने में रकम तीन गुना करने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
दंपती ने नकदी के साथ चेक व आरटीजीएस से अजय भारद्वाज को जुलाई 2014 तक किस्तों में 61 लाख रुपये दे डाले। उसने दिसंबर में 1.10 करोड़ रुपये देने का वादा किया।

Trending Videos
रकम डूबती देख दंपति ने की शिकायत
डेमो
समय पूरा होने पर उसने आशा सिंह को 50 लाख का चेक दिया। बाकी रकम के लिए टालमटोल करने लगा। 30 मार्च 2015 को चेक बाउंस होने पर दंपती ने उलाहना देने के साथ दबाव बनाया।
इस पर अजय ने गलती मानते हुए दंपती के नाम से तीन अन्य चेक जारी किए, लेकिन उन्हें बैंक में न लगाने की बात कहता रहा। डेढ़ साल बीत जाने पर संजय व आशा सिंह तगादा करने पहुंचे।
अजय ने साथियों की मदद से दोनों को धमकाया। बोला कि उस पर दस केस पहले से चल रहे हैं। चार महीने मुंबई जेल की हवा खा चुका है। रकम डूबती देख दंपती ने गोमती नगर थाने में शिकायत की।
इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि विवेचक शशांक देव शुक्ला को अजय भारद्वाज पर दर्ज अन्य मुकदमों की जानकारी एकत्र के निर्देश दिए गए हैं। संजय सिंह ने 2012 में चिनहट थाने में अजय भारद्वाज पर केस दर्ज होने की बात कही है।