फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jalkal department is suppressing the investigation of Rs 20 crore scam.

Lucknow News: बीस करोड़ के घपले की जांच को दबा रहा जलकल विभाग

Tue, 10 Feb 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Jalkal department is suppressing the investigation of Rs 20 crore scam.
लखनऊ। जलकल विभाग सामान खरीद और मरम्मत कार्यों के नाम पर हुए करीब 20 करोड़ रुपये के घपले को दबा रहा है। ऑडिट में चोरी पकड़े जाने के एक साल बाद भी विभाग की चुप्पी से नाराज शासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी निगरानी के बीच शासन ने नगर आयुक्त को अंतिम चेतावनी देते हुए तत्काल विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


स्थानीय लेखा निधि परीक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2022-23 के बीच की गई जांच में भारी वित्तीय अनियमितताएं पकड़ी थीं। तब दिसंबर में पत्र भेजकर जवाब मांगा गया था, लेकिन जलकल विभाग ने केवल उन बिंदुओं पर सफाई दी जो कम गंभीर थे और बड़े मामलों को दबा दिया था।
विज्ञापन

अब नगर विकास विभाग के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले की लगातार समीक्षा कर रहा है। यदि तत्काल रिपोर्ट नहीं भेजी गई, तो इसे जिम्मेदारों की जानबूझकर की गई लापरवाही माना जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन को फाइल भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लूटा गया सरकारी खजाना

जांच में सीवर सफाई के नाम पर तीन करोड़ रुपये से अधिक के डीजल-पेट्रोल का गोलमाल करने, बिना टेंडर 69 नलकूपों की रिबोरिंग कराने से करीब 43 लाख का घपला करने, चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़े कामों को टुकड़ों में बांटने, पानी शोधित करने वाले रसायन व सेमी हाईमास्ट को महंगी दर पर लगाने का खुलासा हुआ था। ठेकेदारों से जमानत राशि न जमा कराने का भी मामला सामने आया था।

जांच के घेरे में ये इंजीनियर
नीरज गौड़, ओपी सिंह, आरपीएस सलूजा, रमेश चंद्र रघुवंशी, अविनाश श्रीवास्तव, राधेश्याम मौर्या, महेश चंद्र आजाद, अफजाल मसूद, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, कुलदीप सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, महादेव मिश्रा, महेंद्र सिंह सचान, श्यामलाल मौर्या, मनोज कुमार शुक्ला, अनिरुद्ध भारती, नरसिंह, डीएन यादव, रमाशंकर सिंह बादलीवाल, देवेंद्र नाथ यादव, विमल श्रीवास्तव व विकास शर्मा।
Iनगर आयुक्त के निर्देश पर जलकल महाप्रबंधक से ऑडिट में उठी आपत्तियों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसे शासन को भेजा जाएगा। I
I- ललित कुमार, अपर नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed