{"_id":"69ade2d687745059ca00b595","slug":"jal-mahotsav-emphasis-on-providing-pure-drinking-water-to-every-household-lucknow-news-c-13-lko1070-1634960-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल महोत्सव : हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल महोत्सव : हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर
Mon, 09 Mar 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
जल महोत्सव कार्यक्रम में संबोधित करते जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक राजशेखर, शपथ लेते प्रधान व
नगराम। जल जीवन मिशन के अंतर्गत रविवार को दूल्हापुर हुसैनाबाद गांव में जल अर्पण दिवस पर जल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने और जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई।
जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने बताया कि गांवों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। कहा कि इस मिशन के तहत सभी वाटर पंप सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिससे बिजली का बिल भी नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद में पानी की टंकी व पाइप लाइन स्टैंड पोस्ट नल पर करीब दो करोड़ 71 लाख की लागत आई है। यहां सभी घरों तक पानी पहुंच रहा है।
कार्यक्रम को मुख्य अभियंता ग्रामीण, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण एके सिंह, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रभाष कुमार, मुख्य अभियंता डीके सिंह और अधिशासी अभियंता अरविंद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक अमरेश रावत ने कहा कि जल जीवन मिशन और नमामि गंगे जैसी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानों को प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित
नगर पंचायत नगराम के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, रायबरेली और बुंदेलखंड क्षेत्र के कई गांवों के प्रधान भी मौजूद रहे, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।