फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jairam ramesh-letter-akhilesh yadav

जयराम ने लिखी अखिलेश को ये कैसी चिट्ठी?

Mon, 28 Oct 2013 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
jairam ramesh-letter-akhilesh yadav

मनरेगा से टिकाऊ परिसंपत्तियों के कार्य कराने से जुड़ा केंद्र का निर्देश

विज्ञापन
प्रदेश के अफसरों को काम का कम दिखावा ज्यादा लग रहा है।

केंद्र ने जहां प्रदेश को मनरेगा से टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण की इजाजत देते हुए उम्मीद जताई है कि वह इसके जरिए वर्ष 2013-14 के लिए मजदूरों को आवश्यक काम उपलब्ध करा सकेगा।

वहीं प्रदेश के अफसरों का तर्क है कि जब तक केंद्रीय एक्ट में ऐसे कामों को शामिल नहीं किया जाता तब तक इस निर्देश का क्रियान्वयन उचित नहीं है।


पढ़ें- 'अयोध्या में महाशौचालय' पर बसपा का पलटवार


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने हाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। इसमें मनरेगा से टिकाऊ निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति देने की बात कही गई है।

जयराम ने कहा है कि ऐसे कार्र्यों से पिछड़े क्षेत्रों की आजीविका को सहायता मिलेगी। उन्होंने अनुमान लगाया है कि यूपी को 2013-14 के लिए 1585.87 लाख श्रम दिवसों के लिए स्वीकृत श्रम बजट से टिकाऊ परिसंपत्तियों का सृजन किया जा सकेगा। इसके लिए 542.37 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे।


पढ़ें- कैग के खुलासे के बाद आज आएंगे जयराम रमेश

विज्ञापन


इस पर मनरेगा से जुड़े प्रदेश सरकार के अधिकारी बताते हैं कि केंद्र ने टिकाऊ परिसंपत्तियों के कार्य कराने की बात तो कह दी लेकिन इसके अंतर्गत कौन-कौन से काम कराए जा सकते हैं, इसका उल्लेख नहीं किया गया है।

दूसरे, इस तरह के कार्यों को मनरेगा एक्ट में भी शामिल किया जाना चाहिए। यह काम केंद्र को ही करना है। इसके बाद ही इस तरह के काम कराए जा सकते हैं। इस संबंध में प्रदेश की ओर से केंद्र को जल्दी ही पत्र लिखे जाने के संकेत हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed