{"_id":"6814725cca440dfee9069aa5","slug":"jafar-naqvi-made-president-of-rashtriya-krantikari-samajwadi-party-formed-read-full-executive-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन, जाफर नकवी बनाए गए अध्यक्ष; पढ़ें पूरी कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन, जाफर नकवी बनाए गए अध्यक्ष; पढ़ें पूरी कार्यकारिणी
Fri, 02 May 2025 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 12:51 PM IST
सार
सुभासपा से अलग होकर जाफर नकवी ने राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन किया है। वह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। आगे पढ़ें और जानें कार्यकारिणी में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
विज्ञापन
जानकारी देते जाफर नकवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सुभासपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व संगठन मंत्री जाफर नकवी ने राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन किया है। जाफर नकवी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि, गोपाल राय संरक्षक हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी की बात करें तो इसमें जुबैर मलिक को प्रदेश प्रभारी, यासिर कलीम को प्रमुख महासचिव, मेहंदी रज़ा को उपाध्यक्ष और सफिया नकवी के मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अली नकवी एवं रिजवान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मद उस्मान को प्रभारी पश्चिम तो रईस खान को प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड की जिम्मेदारी मिली है। मोहित यादव को सूचना मंत्री एवं नदीम खान को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जाफर नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने में सुभासपा सक्षम साबित नहीं हो रही है। ऐसे में तमाम पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। अब एक नई पार्टी का गठन किया गया है।