फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI trained youth will get jobs in their districts.

आईटीआई: प्रशिक्षित युवाओं को अब अपने ही जिले में मिलेगी नौकरी, अलग-अलग जिलों में होगा 100 करोड़ का निवेश

Thu, 15 Feb 2024 11:03 AM IST
ishwar ashish सतीश संगम, अमर उजाला, लखनऊ
सतीश संगम, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Feb 2024 11:03 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में टाटा टेक्नोलॉजी 4174 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, बरेली, लखीमपुर खीरी व मेरठ में करीब 100 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
ITI trained youth will get jobs in their districts.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास के तहत प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षित युवाओं को अब रोजगार के लिए भटकना नहीं होगा। आईटीआई कोर्स के साथ उन्हें अपने ही जिले में नौकरी मिलेगी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समझौता के तहत टाटा टेक्नोलॉजी लखनऊ में 4174 करोड़ का निवेश करेगी।

विज्ञापन


आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, बरेली, लखीमपुर खीरी व मेरठ में होने वाले निवेश को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 4266 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। समझौता के तहत 30 निजी कंपनियां एक साथ करीब एक हजार प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वरुण गांधी: दो नावों पर रखे हुए हैं पैर, इंडिया गठबंधन से पा सकते हैं टिकट, पीएम मोदी से भी की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: अपनी पसंद की सीटें छोड़ने को राजी नहीं कांग्रेस, इन सीटों की जिद में बढ़ रही है तल्खी


प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के मुताबिक आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए यह पहला मौका है, जब उन्हें अपने ही जिले में नौकरी मिलेगी। राजधानी को छोड़ दिया जाए तो अन्य आठ जिलों में एक करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक का निवेश होगा। पहले चरण में राजधानी में प्रशिक्षित 450 युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी मिलेगी। वहीं अन्य आठ जिलों से प्रशिक्षित 20-20 युवाओं को रोजगार मिलेगा।


व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग ने प्रशिक्षण और रोजगार के लिए 30 निजी कंपनियों के साथ मिलकर जीबीसी ज्ञापन समझौता तैयार किया है। विभाग के अनुसार आगरा में करीब 17 करोड़ का निवेश होगा। फिरोजाबाद में 16 करोड़ से अधिक का निवेश, मैनपुरी में करीब 32 करोड़ का निवेश, मेरठ व मथुरा में 10-10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।

वहीं, बरेली में छह करोड़, मऊ और लखीमपुर खीरी में एक-एक करोड़ का निवेश होने जा रहा है। आगरा में आठ निजी कंपनियां निवेश करेंगी। फिरोजाबाद में पांच, मैनपुरी में आठ, मथुरा में चार, मऊ, बरेली, लखीमपुर खीरी व मेरठ में एक-एक कंपनी निवेश करेगी।

नई तकनीक के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल वर्मा का कहना है कि टाटा सहित बड़ी निजी कंपनियों के निवेश से युवाओं को नई तकनीक आधारित शिक्षा मिल सकेगी। इससे उनको रोजगार के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं निजी कंपनियों में न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि आवश्यकता के अनुसार युवाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed