फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Iti student commited suicide

आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 30 Jul 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Iti student commited suicide
आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
विज्ञापन

गाजीपुर इलाके में द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह (19) ने सोमवार दोपहर 12 बजे कमरे में बंद कर पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली से उड़ा लिया।
पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भिजवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक की महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से प्रयागराज निवासी झल्लर सिंह सीएमएस में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह स्कूल गए थे। घर पर पत्नी व बेटे थे। बेटा अभिषेक हाईस्कूल के बाद आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया।
कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो मां व भाई कमरे की तरफ भागे। खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला तो अभिषेक की मां ने झल्लर सिंह को दी। उनके घर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था शव
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अभिषेक का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक ने गोली जबड़े के निचले हिस्से में मारी थी। जो सिर को भेदती हुई बाहर निकल गई थी। दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े थे।

आरोप : ब्लैकमेलिंग से था परेशान
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पिता ने अभिषेक की महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। झल्लर सिंह के मुताबिक, अभिषेक को महिला मित्र ब्लैक मेल कर रही थी। इसे लेकर वह काफी परेशान था। अभिषेक के मोबाइल की छानबीन में महिला मित्र के नंबर पर कई बार कॉल करने की बात सामने आई है। कुछ संदिग्ध मेसेज भी हैं। महिला मित्र से पूछताछ की जाएगी। हालांकि, परिवारीजन यह नहीं बात सके कि महिला मित्र अभिषेक को किस तरह ब्लैकमेल करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed