फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI, diploma holders will get jobs up to Rs 20,000 per month.

Lucknow News: आईटीआई, डिप्लोमा धारकों को 20 हजार रुपये महीने तक मिलेगी नौकरी

Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
ITI, diploma holders will get jobs up to Rs 20,000 per month.
अलीगंज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
लखनऊ। नौकरी की उम्मीद लगाए इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अलीगंज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 20 सितंबर को रोजगार मेला लगाया जाएगा। यहां देश की नामी कंपनियां 200 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनितों को 20 हजार रुपये महीने तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल कंपनी राजधानी सहित अन्य जिलों के लिए टेक्नीशियन के 50 पदों पर भर्ती करेगी। इंटरमीडिएट और आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले 18 से 30 वर्ष तक के युवाओं को मौका मिलेगा। चयन होने पर 10 से 15 हजार रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंडो ऑटो कंपोनेंट कंपनी के गुजरात प्लांट के लिए मारुति सुजुकी स्मार्ट पार्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए 70 पदों पर भर्ती करेगी। इंटरमीडिएट व आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षण लेने वाले 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं की भर्ती होगी। चयनितों को 20 हजार रुपये महीना वेतन के साथ कैंटीन की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से फाइनेंशियल कंप्लेंट व कॉलिंग वर्क के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंटरमीडिएट, स्नातक व डिप्लोमा की शैक्षिक योग्यता के साथ कंप्यूटर में बेसिक जानकारी रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा। चयन होने पर 17 हजार रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि इच्छुक युवा 20 की सुबह 10 बजे संस्थान पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed