{"_id":"6872beb8c75387c73a098162","slug":"iti-certificate-will-be-given-with-two-years-of-apprenticeship-lucknow-news-c-13-lko1070-1289307-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो साल की अप्रेंटिसशिप के साथ मिलेगा आईटीआई का सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो साल की अप्रेंटिसशिप के साथ मिलेगा आईटीआई का सर्टिफिकेट
Sun, 13 Jul 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हाईस्कूल पास विद्यार्थी नौकरी के साथ आईटीआई करना चाहते हैं तो उनके लिए टाटा मोटर्स की ओर से सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को फुल टाइम अप्रेंटिसशिप के साथ आईटीआई का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। कंपनी के लखनऊ प्लांट के लिए अप्रेंटिसशिप की 30 से 50 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि विभिन्न राजकीय आईटीआई में टाटा कंपनी की ओर से विशेष कोर्स की शुरुआत की गई है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कंपनी खुद अपने प्लांट में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देगी। उन्होंने बताया कि फुल टाइम अप्रेंटिसशिप के नाम से शुरू होने वाले विशेष कोर्स में हाईस्कूल और इंटर पास विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। हालांकि युवाओं की उम्र 18 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। आईटीआई परिसर में 14 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेले में साक्षात्कार और मेडिकल जांच के आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि दो साल की विशेष अप्रेंटिसशिप में चयन होने पर विद्यार्थियों को पहले साल 13,500 रुपये और दूसरे साल करीब 15 हजार रुपये तक प्रति माह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में शामिल होकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।