फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It will be very easy to invest in uttar pradesh says yogi adityanath.

यूपी में अब निवेश करना होगा बेहद आसान, 56 टेबलों पर नहीं घूमेगी फाइलें: योगी आदित्यनाथ

Mon, 11 Jun 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
It will be very easy to invest in uttar pradesh says yogi adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में निवेश करने वालों को अब कागजी कार्यवाही के नाम पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। निवेशकों की फाइलें अब 56 टेबलों पर नहीं घूमेगी। सोमवार को ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह सीजीडी के 9वें बिडिंग राउंड के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा, सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में निवेश को सुगम बनाने के लिए नियमों का संशोधन व सरलीकरण किया है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन (सीजीडी) में निवेशकों को जिला स्तर पर तमाम मंजूरी और एनओसी डीएम की अध्यक्षता में बने सिंगल विंडो सिस्टम से तय समय में मिलेगी। वर्तमान में 22 जिलों में सीजीडी की बिडिंग की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएनजी के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए जरूरी भूमि की कीमत को 3,000 रुपये रनिंग मीटर से घटाकर एक रुपये मीटर किया है। इस दौरान उन्होंने बायोफ्यूल के क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों से काम में तेजी लाने की आवश्यकता जताते हुए सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समारोह को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने से एथनॉल बनाने की मंजूरी से चीनी मिलों में नई जान

It will be very easy to invest in uttar pradesh says yogi adityanath.

सीएम ने कहा कि उन्होंने गन्ना किसानों को छह वर्ष के बकाया मूल्य का भुगतान कराया है। गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमों का सरलीकरण किया गया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में अभी भी 12 चीनी मिलें चल रही हैं। गन्ने से एथनॉल बनाने की मंजूरी देने के लिए केंद्र का आभार जातते हुए कहा कि इससे गन्ना किसानों व चीनी मिलें में नई जान आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed