फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It was declared the death sentence to Bismil during drama in jail

नखलऊवा पंचः जेल में नाटक में ही मिल गई थी बिस्मिल को मौत की सजा

Tue, 26 Mar 2019 01:59 AM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
It was declared the death sentence to Bismil during drama in jail
राम प्रसाद बिस्मिल - फोटो : amarujala
काकोरी केस में शामिल क्रांतिकारी गजब जीवट के थे। जज ने काकोरी केस की सुनवाई पूरी कर ली थी। फैसला सुनाने के लिए 15 दिन का समय लिया था। पर, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला, ठाकुर रोशन सिंह सहित ये सभी क्रांतिकारी न जाने किस मिट्टी के बने हुए थे।
विज्ञापन


सभी को पता था कि उन्हें फांसी की सजा भी हो सकती है। पर, वे सब  इससे बेफिक्रऔर मस्त थे। आखिरकार फैसले की घड़ी आ ही पहुंची। बात 5 अप्रैल 1927 की है। लखनऊ जेल  में बंद रामप्रसाद बिस्मिल सहित अन्य क्रांतिकारियों के भाग्य का अगले दिन अदालत में  फैसला होना था।
विज्ञापन


सुधीर विद्यार्थी ने एक संस्मरण में लिखा है, क्रांतिकारियों ने 5 अप्रैल की रात भोजन के बाद 11 नंबर की बैरक में एक दिलचस्प नाटक खेला। भोजन के बाद इन क्रांतिकारियों ने बैरक में अदालत लगाई। अपने बीच से एक जज बनाया और नाटक शुरू किया। वकील बने क्रांतिकारियों के बीच बहस हुई। फिर जज से फैसला सुनाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर और सिपाही भी देख रहे थे नाटक

It was declared the death sentence to Bismil during drama in jail
राम प्रसाद बिस्मिल - फोटो : डेमो
जज बने क्रांतिकारी ने फैसला सुनाया, रामप्रसाद बिस्मिल सहित अन्य क्रांतिकारी भारत को  दयालु ब्रिटिश साम्राज्य से छीनना चाहते हैं।  इन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ षड्यंत्र किया है। चूंकि बिस्मिल क्रांतिकारियों के अगुवा हैं, इसलिए इन्हें प्राणदंड की सजा दी जाती है।

बिस्मिल ने फैसला सुना और भारत मां की जय का नारा लगाया । बैरक में चल रहे नाटक को जंगले के बाहर खड़े होकर जेलर और सिपाही भी देख रहे थे। वे भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed