{"_id":"6373c21b76b6c571200c626e","slug":"it-raid-on-sp-leader-abu-azmi-s-men-in-many-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Raid: सपा नेता अबु आसिम के करीबियों पर आयकर के छापे, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT Raid: सपा नेता अबु आसिम के करीबियों पर आयकर के छापे, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान
Tue, 15 Nov 2022 10:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:15 PM IST
सार
आयकर विभाग की टीम ने कानपुर, वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई समेत 30 स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सपा नेता अबु आसिम आजमी के करीबियों पर की गई। मामले में 100 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का अनुमान है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी। (फाइल फोटो)
विस्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी के करीबियों पर मंगलवार को आयकर विभाग की वाराणसी यूनिट ने छापा मारा। यह कार्रवाई वाराणसी, कानपुर के अलावा कोलकाता, दिल्ली और मुंबई समेत 30 ठिकानों पर की गई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अबु आसिम के करीबियों और उनकी कंपनियों के लेनदेन पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। पता चला कि अबु आसिम ने अपनी काली कमाई को सहयोगियों और करीबियों के जरिए शेल कंपनियों में निवेश किया है। इसके बाद टीम ने वाराणसी में शराब कारोबारी दिलीप जायसवाल, कपड़ा व्यापारी अनीस, अबु आसिम का कारोबार देखने वाले गणेश गुप्ता की पत्नी आभा और कंस्ट्रक्शन व पान मसाला सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एसएनके ग्रुप के योगेंद्र कुरेले के ठिकानों पर छापे मारे। अनुमान है कि इन लोगों ने करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की है। इस ग्रुप से जुड़े लोगों के कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अहम दस्तावेज बरामद कर टीम पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहुचर्चित 425 करोड़ के खाद्यान्न घोटाले की जांच करने पहुंची सीबीआई, 2004 से 2006 के बीच हुआ था
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए : सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य देंगे डिंपल को चुनौती
अबु आसिम ने रियल एस्टेट में खपाया काला धन
सूत्रों ने बताया कि अबु आसिम ने वाराणसी में करीबी अनीस के जरिए अपना काला धन रियल एस्टेट में निवेश किया है। आसिम के एक अन्य सहयोगी रहे गणेश गुप्ता, जिनकी कोरोना के दौरान मौत हो गई थी, के परिवार के सदस्यों के जरिए दिल्ली में निवेश किया है। इसके अलावा 60 शेल कंपनियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसमें से कई कोलकाता में हैं।