फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT raid on many places in Lucknow.

IT Raid: मांस निर्यातक हाजी शकील कुरैशी के ठिकानों पर छापा, लखनऊ समेत बरेली और उन्नाव में की कार्रवाई

Thu, 22 Dec 2022 10:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Dec 2022 10:29 AM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने लखनऊ सहित कई जिलों में छापेमारी की और मांस निर्यातक हाजी शकील कुरैशी के घर छापेमारी की और कार्यालय व आवास से मिले दस्तावेजों के साथ कई उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन
IT raid on many places in Lucknow.
- फोटो : Social Media

विस्तार

टैक्स चोरी की शिकायतों पर बुधवार को लखनऊ और नई दिल्ली की आयकर विभाग की टीमों ने मांस निर्यातक हाजी शकील कुरैशी के राजधानी,  उन्नाव और बरेली के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान स्लाटर हाउस स्थित पैकेजिंग फैक्टरी, कार्यालय और आवास से मिले दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर के सीपीयू, डीवीआर और अन्य उपकरण भी कब्जे में ले लिए। यहां टैक्स भुगतान में गड़बड़ी से संबंधित तमाम दस्तावेज मिले हैं। कार्रवाई के दौरान सभी की आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन


हाजी शकील कुरैशी के आवास और स्लाटर हाउस के कार्यालयों पर एक साथ छापा मारा गया। लखनऊ के बालागंज और उन्नाव स्थित रुस्तम फूड प्रालि. में छापामार कर दस्तावेज जब्त किए। बरेली में चौकी चौराहा स्थित कार्यालय, नरियावल स्थित स्लाटर हाउस और उनके आवास पर भी सुबह नौ बजे टीम पहुंची। यहां से एआई शमामा एग्रो फूड्स, रहबर फूड इंडस्ट्रीज और मारिया फ्रोजन एग्रो फूड फर्म से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। कुछ जमीनों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। टीम को पता चला कि शकील बरेली में नहीं है। इस पर एक टीम ने लखनऊ में छापा मारा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रधान आयकर आयुक्त बरेली आ सकते हैं। वह जांच की वजह, संपत्ति, कारोबार, पूर्व के प्रकरण आदि के संबंध में जानकारी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन


शर्त उल्लंघन पर सील हो चुका स्लाटर हाउस
करीब एक महीने पहले शासन स्तर से हुई जांच में शकील कुरैशी के नरियावल स्थित स्लाटर हाउस में अनुबंध से ज्यादा पशु कटान की पुष्टि हुई थी। प्रकरण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने स्लाटर हाउस का लाइसेंस निरस्त करते हुए सील करने के निर्देश दिए थे। अगले ही दिन जिला पुलिस प्रशासन के साथ क्षेत्रीय अधिकारी ने सीलिंग की कार्रवाई की। पिछले दिनों सील खुलने का हल्ला भी मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस केमिकल और एग्जिम के दस्तावेज खंगाले
कानपुर। आयकर विभाग की टीमों ने रिलायंस केमिकल और रिलायंस एग्जिम कंपनी के जाजमऊ स्थित गोदाम और कार्यालय में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। फर्मों का टर्नओवर 65 करोड़ मिला है। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फर्म के संचालक शादाब अहमद और नायाब अहमद हैं। इन्हें अहमद बंधु की नाम से जाना जाता है। इनकी फर्म चमड़ा कारोबारियों को बड़े स्तर पर केमिकल की सप्लाई करती है। यह केमिकल चमड़ा से ही जुड़े हैं। दो सप्ताह पहले ही आयकर विभाग की टीमों ने चमड़ा निर्यातक रहमान इंडस्ट्रीज के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed