फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT Raid: IT action continues at Ladhani Group bases in lucknow

IT Raid : लधानी ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की कार्रवाई जारी, 100 करोड़ से ज्यादा हवाला कारोबार की मिली जानकारी

Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

IT Raid: बेवरेज का काम करने वाले लधानी ग्रुप पर तीसरे दिन रविवार को भी आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई जारी रही। अधिकारी संदिग्ध लेन-देन का ब्योरा जुटाते रहे। सूत्रों का कहना है कि अब तक सौ करोड़ रुपये से अधिक के हवाला कारोबार की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
IT Raid: IT action continues at Ladhani Group bases in lucknow
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेवरेज का काम करने वाले लधानी ग्रुप पर तीसरे दिन रविवार को भी आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई जारी रही। अधिकारी संदिग्ध लेन-देन का ब्योरा जुटाते रहे। सूत्रों का कहना है कि अब तक सौ करोड़ रुपये से अधिक के हवाला कारोबार की जानकारी मिली है। कुछ और सेल कंपनियों के बारे में पता चला है, इनका सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक लधानी ग्रुप के न सिर्फ लखनऊ बल्कि प्रदेश के अन्य शहरों के साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार के बारे में पता चला है। ग्रुप से जुड़ी हुई एक अन्य फर्म अरुण बेवरेज के खातों और दस्तावेजों में संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन


कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
लखनऊ में लधानी ग्रुप के  राकेश लधानी, सौरभ लधानी और विवेक लधानी के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीमें शुक्रवार से दस्तावेजों की छानबीन कर रहीं। अधिकारियों ने रिवर साइड माल से लैपटॉप, अहम दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क सील की है। इंदिरानगर व हुसैनगंज के प्रतिष्ठानों पर भी संदिग्ध लेन-देन केबारे में पूछताछ की गई। प्रतिष्ठानों के कर्मियों के कलम बंद बयान भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed