{"_id":"60e36b3a8ebc3ec308143a46","slug":"it-head-arrested-from-prayagraj-lucknow-news-lko5856402131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाइन सिटी का आईटी हेड प्रयागराज से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाइन सिटी का आईटी हेड प्रयागराज से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एसटीएफ ने प्रयागराज से शाइन सिटी के एमडी राशिद नसीम के करीबी और शाइन ग्रुप के आईटी हेड सुनील कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में एसटीएफ और अमेठी के गौरीगंज थाने की पुलिस ने रविवार शाम प्रयागराज के नवाबगंज में दबिश देकर सुनील जायसवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पासपोर्ट व एक इंटरनेशनल एयर टिकट बरामद किया है। एसटीएफ की इसी टीम ने 29 जून को विभूतिखंड इलाके से बृजमोहन सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद सुनील जायसवाल का नाम सामने आया।
पुलिस ने रविवार को सुनील की तलाश में प्रयागराज में दबिश दी। पूछताछ में सामने आया है कि राशिद नसीम द्वारा सुनील के जरिये स्काई ओशियन डॉट लाइन, स्काई ओशियान क्वाइन डॉट लाइव नाम से वेबसाइट व सॉफ्टवेयर बनवाकर दुबई से भारत में ठगी की जा रही थी। करीब छह महीने में इस कंपनी ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
विज्ञापन
ऑनलाइन डिलीट कर दिया था कंपनी का डाटा
एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, स्काई ओशियन डॉट लाइन, स्काई ओशियन क्वाइन डॉट लाइव नाम से वेबसाइट व सॉफ्टवेयर बनाकर ठगी की गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो चार लोग पकड़े गये। इसी बीच ऑनलाइन सर्च करने की कोशिश की गई तो कंपनी के नाम व डिटेल गायब मिले। पूछताछ में सामने आया कि यह सारा काम प्रयागराज में रहने वाला सुनील गुप्ता करता है। उसने ही दोनों कंपनियों की पूरी डिटेल गूगल सर्च इंजन से डिलीट कर दी थी। सुनील ने पूछताछ में बताया कि 2018 से नेडकैब टेक्नोलॉजी प्रयागराज में वेबसाइट व सॉफ्टवेयर डिजाइनर है। अक्तूबर 2020 में राशिद नसीम, अंकित सिंह व बृजमोहन कुमार सिंह द्वारा स्काई ओशियन डॉट लाइन, स्काई ओशियान क्वाइन डॉट लाइव का प्रोजेक्ट दिया गया था। प्रोजेक्ट का संचालन भी वही कर रहा था। मार्च में दुबई यात्रा में उसे भी शामिल किया गया था।
राशिद के कहने पर तीन और वेबसाइट बनाई
एसटीएफ के मुताबिक, मार्च में दुबई से वापस आने के बाद राशिद नसीम ने उससे संपर्क किया। इसके बाद उसने इन दोनों के अलावा तीन और सॉफ्टवेयर व वेबसाइट बनाई। जिसका नाम हेजेक्स डॉट ईयू, हेजेक्स डॉट यूके और हेजक्रिप्टो डॉट आईओ है। इसका संचालन सिर्फ वह और राशिद नसीम कर रहे थे। सुनील ने बताया कि पिछले महीने ही स्काईओशियन डॉट लाइव का संचालन, आनंद क्वैरी टेकभनोलॉजी विभूतिखंड को दिया गया था। 30 जून को राशिद नसीम ने बृजमोहन सिंह, अंकित कुमार, फैजान अंसारी और सुभाष तुकाराम देवकते की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। राशिद ने उससे सतर्क रहने को कहा था। उसने कहा कि पुलिस कभी भी छापा डाल सकती है। मौका मिलते ही सॉफ्टवेयर और वेबसाइटों को डिलीट कर देना।