फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT company employee burnt alive under suspicious circumstances

Lucknow News: आईटी कंपनी की कर्मचारी संदिग्ध हालात में जिंदा जली

Sat, 09 Mar 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 09 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
IT company employee burnt alive under suspicious circumstances
लखनऊ। बंगलूरू की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी की महिला कर्मचारी की बृहस्पतिवार रात चिनहट स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद व ननद पर दहेज के लिए बेटी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने चिनहट थाने में दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विभवखंड निवासी जगवीर सिंह के मुताबिक उनकी बेटी मधुरिमा सिंह बंगलूरू की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी के साॅफ्टवेयर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में कार्यरत थीं। वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। मधुरिमा की शादी चिनहट की नंदी विहार कॉलोनी निवासी जयदेव सिंह से 25 जुलाई 2017 को हुई थी। जगवीर के मुताबिक बृहस्पतिवार रात दामाद जयदेव ने उनको फोन कर बताया कि घर में आग लग गई है। जगवीर सिंह जब वहां पहुंचे तो पता चला कि बेटी मधुरिमा की जलकर मौत हो गई है। जबकि घर का सारा सामान सुरक्षित था। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। चिनहट पुलिस ने छानबीन के बाद मधुरिमा का शव पोस्टमार्टम के भेज दिया।
विज्ञापन

जगवीर ने दामाद जयदेव व उसकी बहन मिक्की पर दहेज के लिए मधुरिमा को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जयदेव को हिरासत में ले लिया। चिनहट इंस्पेक्टर अवनीश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जब वह काम से लौटा तो पत्नी मधुरिमा झुलसी हालत में मृत मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगवीर के मुताबिक बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद पति व ननद दहेज में इनोवा गाड़ी की मांग को लेकर मधुरिमा को प्रताड़ित करते थे। कुछ वक्त पहले उन्होंने मकान के लिए दामाद जयदेव को रकम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed