फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT College: Offline application for admission in Masters started

Lucknow News: आईटी कॉलेजः परास्नातक में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू

Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
IT College: Offline application for admission in Masters started
लखनऊ। आईटी (इसाबेला थोबर्न) डिग्री कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत परास्नातक कोर्स में दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। छात्राएं कॉलेज के काउंटर से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक 900 रुपये शुल्क जमा कर फॉर्म ले सकती हैं।
विज्ञापन




कॉलेज में बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस पाठ्यक्रम में भी आवेदन शुरू हो गए हैं। प्राचार्य प्रो. पैंजी सिंह के मुताबिक कॉलेज में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए पहले से ही आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसकी सूचना जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। इसके अलावा स्नातक में विज्ञान विषय वाले विद्यार्थी यदि एमए में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उनके स्नातक में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी तरह जिन विद्यार्थियों के बीए तृतीय वर्ष में वह विषय नहीं है जिसके लिए वह एमए में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उनके स्नातक में न्यूनतम 55 फीसदी अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed