{"_id":"69f7b1a469fd7d25c00ac01f","slug":"ishkant-club-won-the-overall-trophy-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1721507-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इशकांत क्लब ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इशकांत क्लब ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
लखनऊ। इशकांत स्वीमिंग क्लब ने जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदकों के साथ अपनी धाक जमाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप में क्लब ने 15 स्वर्ण, 9 रजत व 4 कांस्य सहित 28 पदक जीत श्रेष्ठता साबित की।
इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गो में भी विजेता का फैसला हुआ। ग्रुप ए में एलपीसी गोमतीनगर (सात स्वर्ण, तीन रजत), ग्रुप बी में ला-मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज (पांच स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य), ग्रुप सी में इशकांत स्वीमिंग क्लब (नौ स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य) और ग्रुप डी में सरस्वती विद्यालय (तीन स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य) शीर्ष पर रहे। सर्वश्रेष्ठ कोच इशकांत स्वीमिंग के अभिकल्प शर्मा चुने गए।
समापन पर मुख्य अतिथि वीकेएस फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू ने पदक विजेताओं पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर कीर्ति मिश्रा (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर यूपी स्वीमिंग एसो. के निदेशक रविन कपूर, ट्रायथलान एसो. के सचिव संदीप मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी रविंद्र सोनकर, रोइंग एसो. के लीगल कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।