फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ISC exams start from 9 febuary

ISC BOARD: पढ़ें, परीक्षा से जुड़ी जरूरी खबर

Mon, 10 Feb 2014 12:37 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Feb 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
ISC exams start from 9 febuary

इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईएससी) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। पहले दिन सुबह नौ से 12 बजे तक आर्ट्स का फर्स्ट पेपर होगा।

विज्ञापन


आईएससी की परीक्षाओं के लिए राजधानी में 70 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर करीब 13 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। फिलहाल, पहले दिन आर्ट्स के पेपर में बहुत कम स्टूडेंट्स होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार से प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू हो जाएंगे। यह 20 फरवरी तक चलेंगे। इसके बाद 21 फरवरी को इंडियन क्लासिक लैंग्वेज व इंडियन एंड फॉरेन लैंग्वेज की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षाएं सात अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आईसीएसई की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हो रही हैं। सेंट जोजफ इंटर कॉलेज के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल ने बताया कि आर्ट्स के पेपर में बहुत कम स्टूडेंट्स शामिल होंगे। मंगलवार से प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होगा।

ये आजमाएं नुस्खे
केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद के सदस्य एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनिरुद्ध वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने की अनेक कारगर औषधियां उपलब्ध हैं।


परीक्षा के समय डर लगे तो लाइकोपोडियम एवं साइलीसिया का प्रयोग किया जा सकता है। यदि परीक्षा के समय सिरदर्द, बार-बार पेशाब, दस्त एवं घबराहट की शिकायत हो तो जेल्सीमियम एवं अर्जेन्ट्रम नाइट्रिकम का प्रयोग लाभदायक हो सकता है।

ध्यान रहे कि होम्यापैथिक दवाईयां केवल प्रशिक्षित चिकित्सकों की सलाह से ही लेनी चाहिए। साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों की सहायता के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम के नम्बर 9415075558 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed