फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Irrigation department worker dies in car accident, nephew injured

Lucknow News: कार की टक्कर से सिंचाई विभागकर्मी की मौत, भतीजा घायल

Mon, 21 Apr 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department worker dies in car accident, nephew injured
कार की टक्कर से सिंचाई विभागकर्मी की मौत, भतीजा घायल
लखनऊ। इंदिरानगर के अरविंदो पार्क के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से नगराम के सलेमपुर आचका निवासी रिजवान अली (30) की मौत हो गई। उनका भतीजा कफील घायल हो गया। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। इसके अलावा माल इलाके में बदहियां टिकरी निवासी अनुज ( 21) बाइक के साथ पेड़ से टकरा गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रिजवान के भाई जफर अली ने बताया कि रिजवान सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक थे। वह शनिवार को चिनहट के मुरलीपुर गोयला स्थित ससुराल में शादी समारोह में गए थे। रात में दवा लेने साले के बेटे कफील के साथ बाइक से मुंशीपुलिया गए। बाइक कफील चला रहे थे और हेलमेट पहने थे। लौटते वक्त अरविंदो पार्क के पीछे से तेज रफ्तार कार से टक्कर हुई। बाइक सवार रिजवान व कफील दूर तक घिसटते चले गए। वहां मौजूद लोगों ने कार चालक को रोककर उसकी फोटो खींच ली। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन रिजवान को निजी अस्पताल ले गए, वहां रिजवान की मौत हो गई। परिवार में पत्नी मेराजुनिशा और साढे़ तीन साल की बेटी है। रिजवान की मौत सिर पर चोट लगने से हुई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत

इसके अलावा माल के बदहियां टिकरी निवासी अनुज ( 21) निजी स्कूल से कक्षा 10 के छात्र थे। उनके भाई गोलू ने बताया कि अनुज ने सैदापुर में मोबाइल बनाने के लिए दिया था। सुबह वह मोबाइल लेने बाइक से जा रहे थे। पिपरी सैदापुर रोड के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। अनुज चार भाइयों में छोटे थे। भाइयों के अलावा परिवार में किसान पिता रमेश और मां यशोदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed