{"_id":"185791c355d494e05337f2c5f476e703","slug":"irrigation-department-s-employees-break-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग में मंत्री का आदेश ताख पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग में मंत्री का आदेश ताख पर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव का आदेश उनके मातहतों के लिए कोई मायने नहीं रखता। इसका नजारा शुक्रवार को यहां तेलीबाग स्थित गंगा सिंचाई भवन कार्यालय में देखा गया।
विज्ञापन
विभागीय मंत्री के आदेश को ठेंगे पर रख यहां अधिकारी से कर्मचारी तक सुबह 10 बजे आराम से कार्यालय पहुंचे और लंच टाइम में घर भी गए।
तेलीबाग चौराहे पर स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय पहुंचने के आदेश की पूरी तरह अनदेखी हो रही है।
सिंचाई भवन की गंगा सिंचाई इकाई से जुड़े इस कार्यालय के प्रथम तल पर अधीक्षण अभियंता एसएन यादव के कार्यालय कक्ष पर शुक्रवार सुबह 9.40 तक ताला लटका था।
इन्हीं से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी राम बुझावन का कार्यालय कक्ष भी सुबह 9.45 तक खाली था।
पढ़ें- मंत्री जी बोले, नौ बजे दफ्तर पहुंचें अफसर
विज्ञापन
कमरे की साफ-सफाई कर रहे चपरासी पिंटू ने बताया कि साहब तो 10 बजे के बाद आएंगे। संगणक श्रीराम का कमरा भी 9.45 तक खाली था।
बरामदे में बैठे चतुर्थ श्रेणी कर्मी बातचीत में मशगूल दिखे। पूछने पर बताया कि कार्यालय सुबह 10 बजे खुलता है।
इतना ही नहीं, 10 बजे कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारी व कर्मचारी दोपहर में भोजनावकाश में भी एक घंटे के लिए निकल जाते हैं।
इस बाबत पूछने पर उनका कहना था कि कॉलोनी में घर है, इसलिए लंच लेने घर पर ही जाना बेहतर लगता है।
इस बाबत कार्यालय के अधीक्षण अभियंता एसएन यादव ने बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का आदेश सप्ताह में पांच दिन संचालित कार्यालयों के लिए ही लागू है।
गंगा सिंचाई भवन कार्यालय शनिवार को भी खुलता है, इसलिए यहां कामकाज सुबह 10 बजे ही शुरू होता है।