फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irrigation department fails in MANREGA

मनरेगा के दोषियों पर गिरेगी गाज

Tue, 07 Jan 2014 08:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शोभित श्रीवास्तव, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/शोभित श्रीवास्तव, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
irrigation department fails in MANREGA

मनरेगा के काम में सिंचाई विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है। इसके तहत विभाग में जो काम मंजूर थे, उनकी प्रगति काफी खराब है।

विज्ञापन


इस पर सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिन अभियंताओं के क्षेत्र में सबसे कम काम हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है।

सिंचाई विभाग में बांधों की मरम्मत, नहरों की सिल्ट सफाई जैसे कई काम मनरेगा से कराए जाते हैं। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग से सिंचाई विभाग को पैसा भी मिलता है। हर साल इसके लिए बजट आवंटित होता है।

इसी बजट के अनुसार सिंचाई विभाग अपने अलग-अलग संगठनों को लक्ष्य निर्धारित करता है। इस वित्तीय वर्ष के नौ महीने बीत चुके हैं लेकिन कई स्थानों पर एक तिहाई से लेकर आधा काम ही हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में बचे हुए तीन महीने में निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पाना संभव नहीं है। सबसे खराब हाल गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद, गोंडा, फीरोजाबाद आदि जनपदों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मंडलों के आयुक्तों ने भी मनरेगा के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई राशि की तुलना में काफी कम काम कराए जाने की शिकायत सरकार से की है। अब इस मामले में सीधे अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

गंडक-गोरखपुर, सोन, सरयू-1 फैजाबाद व सरयू-2 गोंडा में मनरेगा के कामों की स्थिति बहुत ही खराब है। इस पर सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है।

विशेष सचिव सिंचाई सीएल सिंह ने प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष को भेजे पत्र में इन चारों संगठनों के मुख्य अभियंताओं के नाम व कार्यकाल का विवरण मांगा है।


किसके कार्यकाल में सबसे कम प्रगति हुई है, इसकी भी जानकारी तलब की है। साथ ही जिन जिलों की खराब प्रगति है, उनके यहां के सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के नाम मांगे गए हैं।

सरकार दोषी अधिकारियों व अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed