{"_id":"596f3bdd4f1c1bd64d8b458e","slug":"irctc-will-provide-the-catering-facility-in-shatabdi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में वेंडरों की लूट पर रोक, आईआरसीटीसी ने ली कैटरिंग की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में वेंडरों की लूट पर रोक, आईआरसीटीसी ने ली कैटरिंग की जिम्मेदारी
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Jul 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
ट्रेनों में जारी वेंडरों की लूट बंद करके कम दाम में यात्रियों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसने की तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है।
लखनऊ, कानपुर व काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में आईआरसीटीसी अगले माह से यात्रियों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसेगा। वह भी वाजिब दरों पर। गुणवत्तापरक व स्वादिष्ट व्यंजनों का पूरा मेन्यू आईआरसीटीसी ने तैयार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में रेलवे ने नई कैटरिंग पॉलिसी का एलान किया था। इसके तहत ट्रेनों व स्टेशनों पर खानपान की सभी जिम्मेदारी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपी जानी है। आईआरसीटीसी ट्रेनों में खाना उपलब्ध कराने व उसके बनाने का काम दो अलग-अलग एजेंसियों से कराएगी।
उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे की करीब ढाई सौ ट्रेनों की कैटरिंग भी उसे जल्द मिल जाएगी। इस बीच खाना पकाने के लिए बनने वाले बेस किचन के लिए जमीन तलाशी जा रही है। फिलहाल शताब्दी में स्टेशनों पर बने जन आहार केंद्रों से ही खाने की सप्लाई होगी।

Trending Videos
मेन्यू व रेट में होगा बदलाव
shatabdi express
- फोटो : सोशल मीडिया
शताब्दी एक्सप्रेस में 185 रुपये में कैटरिंग की सेवाएं दी जाती हैं। यह धनराशि टिकट के साथ अनिवार्य रूप से काटी जाती है। इस रेट व ट्रेन में परोसे जाने वाले व्यंजनों के मेन्यू में भी बदलाव किया जा सकता है। उम्मीद है कि कैटरिंग चार्ज कम हो सकते हैं।
‘अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी ने बताया कि नई कैटरिंग पॉलिसी के तहत लखनऊ, कानपुर व काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की कैटरिंग आईआरसीटीसी को मिल गई है। अगस्त से इसमें लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। मेन्यू व रेट में बदलाव को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही अन्य ट्रेनों की कैटरिंग का काम भी आईआरसीटीसी के जिम्मे होगा।