{"_id":"66e4319dc75995fa51051a03","slug":"irctc-will-organize-tours-to-andaman-from-16th-lucknow-news-c-13-1-lko1029-871535-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 16 से अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 16 से अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 16 से 22 सितंबर तक अंडमान की सैर कराएगा। शुक्रवार को यात्रा का पैकेज लॉन्च किया गया। इसमें अमौसी एयरपोर्ट से पोर्ट ब्लेयर तक कनेक्टिंग फ्लाइट व तीन सितारा होटल में रुकने की सुविधा शामिल है।
पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर हैवलॉक और नील द्वीप में होटल स्टे, कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल उत्तरी खाड़ी, रॉस द्वीप में हेवलॉक द्वीप नौका द्वारा कालापत्थर समुद्र तट, राधानगर समुद्र तट का भ्रमण कराया जाएगा। नील द्वीप में लखमनपुर समुद्र तट, प्राकृतिक पुल, मूंगे भरतपुर समुद्र तट दिखाया जाएगा। अकेले यात्रा करने पर 71,900 रुपये, दो के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 58,600 रुपये और तीन लोगों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 58,200 रुपये का भुगतान करना होगा। पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी व बुकिंग वेबसाइट irctctourism.com और नंबरों 8287930911 व 8287930902 पर संपर्क कर की जा सकती है।