फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRCTC will organize tour of Shirdi and Jyotirlinga

Lucknow News: शिरडी, ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी

Tue, 15 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will organize tour of Shirdi and Jyotirlinga
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पयर्टन निगम (आईआरसीटीसी) 31 अगस्त से शिरडी और ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगा। पांच रात व छह दिन का पैकेज सोमवार को लॉन्च किया गया। पांच सितंबर तक चलने वाली यात्रा में नासिक, शिरडी और औरंगाबाद का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों का लखनऊ से नासिक तक जाना-आना फ्लाइट से होगा। इनके खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में होगी। यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रिम्बकेश्वर मंदिर और नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शिरडी में साईं बाबा और शनि शिंगनापुर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। औरंगाबाद में घृष्णेश्वर मंदिर और एलोरा की गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


48000 रुपये एक व्यक्ति के ठहरने पर, 39900 रुपये दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति, 39300 रुपये तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति होगा। 37850 रुपये माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed