IRCTC की नई सौगात, पता है आपको?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप मुंबई व दिल्ली जैसे महानगरों में जा रहे हैं और आपको ठहरने के लिए होटल न मिल रहा हो तो अब चिंता की जरूरत नहीं।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप घर बैठे ही देश के किसी भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री के अलावा वहां के होटल की बुकिंग कर सकते हैं।
शुक्रवार को आईआरसीटीसी की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा से अभी मुंबई (सीएसटी), थाणे और कल्याण रेलवे स्टेशन को जोड़ा गया है।
लखनऊ सहित देश के अन्य स्टेशनों के विश्रामालय व डॉरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग एक माह में शुरू हो जाएगी।
रेलवे स्टेशनों पर स्थित विश्रामालय और डॉरमेट्री के लिए अभी यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
कई स्टेशनों पर जगह खाली होने के बावजूद टीसी रूम में यात्रियों से अधिक रुपये वसूल लिए जाते हैं। इसे देखते हुए ही रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को विश्रामालय और डॉरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू करने का आदेश दिया था।
इस सेवा में बुकिंग कराने के लिए यात्रियों के पास उस शहर का कन्फर्म या आरएसी टिकट होना जरूरी है। वेटिंग लिस्ट टिकट होने पर बुकिंग नहीं हो सकेगी।
यात्रियों को www.irctc.co.in या railturism.com वेबसाइट अपलोड करना होगा।
वेबसाइट में शहर के स्टेशन का विकल्प चुनने के बाद यात्री को अपना पीएनआर नंबर भरना होगा। नेट बैंकिंग के अलावा क्रेडिट व डेबिट कार्ड से विश्रामालय व डॉरमेट्री की बुकिंग की जा सकेगी।