फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS transferred in Uttar Pradesh, Sitapur SP changed.

UP: देर रात आईपीएस अफसरों के तबादले, सीतापुर के नये एसपी बने अंकुर अग्रवाल, चार जिलों के एसपी बदले

Wed, 23 Apr 2025 11:18 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 11:18 AM IST
सार

यूपी में देर रात आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। सीतापुर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

विज्ञापन
IPS transferred in Uttar Pradesh, Sitapur SP changed.
आईपीएस अंकुर अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र  को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एसपी बनाया गया है। वहीं, एसपी बांदा रहे अंकुर अग्रवाल को सीतापुर का एसपी बनाया गया है। अंकुर अग्रवाल 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, पलाश बंसल बांदा और प्रबल प्रताप सिंह महोबा के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं, पलाश बंसल बांदा और प्रबल प्रताप सिंह महोबा के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। अभिषेक सिंह पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के अंबाला के मूल निवासी अंकुर अग्रवाल के आईपीएस बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प बताई है। अंकुर अग्रवाल की प्राथमिक शिक्षा अंबाला से हुई।  इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई और बंगलुरू में सॉफ्टवेयर कंपनी में लाखों के पैकेज की नौकरी की। नौकरी के दौरान ही कंपनी ने उन्हें अमेरिका भेज दिया और वहां उन्होंने नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। अपने पहले ही प्रयास में आईपीएस बनकर देश सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के 40 जिलों में आज हीट वेव की चेतावनी, 13 जिलों में उष्ण रात्रि का अलर्ट भी जारी; इन जिलों में चलेगी लू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, बस-रेलवे स्टेशनों के साथ नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी


अंकुर अग्रवाल  की पत्नी वृंदा शुक्ला भी आईपीएस हैं।  अंकुर और वृंदा ने प्राथमिक शिक्षा एक ही स्कूल से की है, इसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और वृंदा अमेरिका चली गई। किस्मत ने एक बार फिर से पलटी मारी और अंकुर की कंपनी ने उन्हें भी अमेरिका भेज दिया। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने का प्रण कर लिया और काम के साथ ही परीक्षा की तैयारी में जुट गए। गौरतलब है कि वृंदा शुक्ला 2014 बैच की आईपीएस हैं। वहीं,  अंकुर अग्रवाल उनसे दो साल जूनियर 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस बनने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और विवाह बंधन में बंध गए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed