फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS officer Shailesh Kumar Yadav Facebook post viral voting in name of caste

आईपीएस अफसर की फेसबुक पोस्ट वायरल, जातिगत आधार पर वोट देने की अपील

Sun, 24 Feb 2019 12:08 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Feb 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
IPS officer Shailesh Kumar Yadav Facebook post viral voting in name of caste
vote
प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रोन्नत होकर आईपीएस अफसर बने शैलेश कुमार यादव के नाम से एक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने जातिगत आधार पर वोट देने की अपील की है। 
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस महकमे में भी काफी चर्चा है। हालांकि पोस्ट वायरल होने के बाद फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार फेसबुक पर यादव कुमार शैलेश के नाम से एक पोस्ट लिखी गई है। 
विज्ञापन


इसमें कुछ जातियों का नाम लेकर कहा गया है कि ‘सिर्फ उन्हीं को वोट दो जो तुम्हारे जमात के हैं, जो तुम्हारे जमात का नहीं उनको वोट देने से बेहतर है कि अपने वोट सहित डूब मरो, झंडा-डंडा चाहे जिसका भी हो’। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेश एसपी विजिलेंस के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। उनसे इस मुद्दे पर पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

इस बाबत डीजी विजिलेंस एचसी अवस्थी का कहना है कि इसकी उनको जानकारी नहीं है। वहीं, एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed