फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ips officer dg vanzara letter matter

'कांग्रेस की साजिश है वंजारा का चिट्ठी बम'

Fri, 06 Sep 2013 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
ips officer dg vanzara letter matter

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने जेल में बंद गुजरात के आईपीएस अधिकारी डी.जी.वंजारा के खत को कांग्रेस की साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने के लिए यह पूरा षडयंत्र रचा गया है।

जनता सच को जानती व समझती है। इसलिए वह कांग्रेस के षडयंत्र से भ्रम में फंसने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे गए सवाल पर लेखी ने कहा कि समय आने पर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


लेखी गुरुवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने उन्नाव गई थी। वहां से वापस दिल्ली जाते वक्त वह यहां पार्टी मुख्यालय पर आई थी। उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस घबड़ा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी का 2017 तक गुजरात संभालने का बयान पूरी तरह उचित है। वह गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। जनता ने उन्हें वोट दिया है। इसलिए वह वही कह रहे हैं जो उन्हें कहना चाहिए।

प्रधानमंत्री पद के दावेदार के संबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई दावा नहीं करता। समय आने दीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि कांग्रेस तमाम घोटालेबाजों को बचाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed