{"_id":"5c6bb96fbdec224b6e13ac56","slug":"ips-jasveer-singh-suspend-for-giving-an-controversial-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादित इंटरव्यू को लेकर गुपचुप तरीके से आईपीएस सस्पेंड, कभी सीएम योगी पर लगाया था रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित इंटरव्यू को लेकर गुपचुप तरीके से आईपीएस सस्पेंड, कभी सीएम योगी पर लगाया था रासुका
Tue, 19 Feb 2019 01:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस अफसर जसवीर सिंह
- फोटो : amar ujala
एक निजी वेबसाइट को विवादित साक्षात्कार देने के आरोप में सरकार ने एडीजी रूल्स एंड मैनुअल जसवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। 1992 बैच के आईपीएस अफसर जसवीर पर आरोप है कि 30 जनवरी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राजनेताओं व नौकरशाहों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सरकार ने उनसे विवादित साक्षात्कार को लेकर स्पष्टीकरण मांगा तो वे जवाब देने के बजाय छुट्टी पर चले गए थे। तब सेवा नियमों के उल्लंघन व बगैर जानकारी के गैरहाजिर होने के आरोप में जसवीर को 14 फरवरी को ही निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
मूल रूप से होशियारपुर, पंजाब के रहने वाले जसवीर ने ही वर्ष 2002 में महराजगंज जिले में एसपी रहते गोरखुपर सांसद योगी आदित्यनाथ पर रासुका लगाया था। हालांकि इसके फौरन बाद उनका तबादला फूड सेल में कर दिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
यह कहा था इंटरव्यू में
जसवीर ने इंटरव्यू में नौकरशाहों को लेकर नौकरी संबंधित टिप्पणी की थी। साथ ही यह भी कहा था कि सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा। आईपीएस अफसर होने के नाते जवाबदेही जनता व संविधान के प्रति होती है किसी और के प्रति नहीं।
राजा भैया से जताया था जान का खतरा
प्रतापगढ़ का एसपी रहने के दौरान जसवीर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ कार्रवाई की थी। वर्ष 2007 में उन्होंने राजा भैया से जान का खतरा बताते हुए राज्य सरकार से सुरक्षा की मांगी थी।
राजा भैया से जताया था जान का खतरा
प्रतापगढ़ का एसपी रहने के दौरान जसवीर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ कार्रवाई की थी। वर्ष 2007 में उन्होंने राजा भैया से जान का खतरा बताते हुए राज्य सरकार से सुरक्षा की मांगी थी।