{"_id":"58d613034f1c1be1421a1d3d","slug":"ips-himanshu-kumar-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी पर आरोप लगाने वाले आईपीएस हिमांशु कुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी पर आरोप लगाने वाले आईपीएस हिमांशु कुमार निलंबित
amar uajala.com, presented by- ईश्वर आशीष
Updated Sat, 25 Mar 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस हिमांशु, योगी आदित्यनाथ
हाल के तबादलों पर सवाल उठाने और यूपी डीजीपी जावीद अहमद पर आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमांशु ने जाति विशेष के पुलिसकर्मियों के तबादले की बात कही थी। वहीं, उन्होंने डीजीपी समेत पुलिस विभाग के कई अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। हिमांशु कुमार ने अपनी पत्नी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमें की निष्पक्ष जांच न कराने व खुद को प्रतिड़ित किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु को अब तक छह जिलों महराजगंज, श्रावस्ती, हापुड़, कासगंज, मैनपुरी और फिरोजाबाद में बतौर एसपी बनाकर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन