{"_id":"667973d8c5fbbf70a80c7360","slug":"ips-ankit-mittal-suspended-for-misbehave-with-his-wife-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के साथ बदसलूकी करने वाले आईपीएस अंकित मित्तल निलंबित, एसपी गोंडा के पद से हटाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के साथ बदसलूकी करने वाले आईपीएस अंकित मित्तल निलंबित, एसपी गोंडा के पद से हटाया गया था
Tue, 25 Jun 2024 10:34 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:34 AM IST
सार
पत्नी से बदसलूकी के आरोपी पाए जाने पर आईपीएस अंकित मित्तल को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत के बाद उन्हें गोंडा के एसपी पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
आईपीएस अंकित मित्तल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महिला मित्र से संबंधों को लेकर विवादों के घेरे में आए वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अंकित मित्तल को शासन ने निलंबित कर दिया है। उन्हें बीते वर्ष इस मामले की शिकायत के बाद एसपी गोंडा के पद से हटाकर आरटीसी चुनार भेजा गया था। शासन ने पत्नी के साथ बदसलूकी के आरोप सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व डीजी गोपाल गुप्ता के दामाद अंकित मित्तल पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था। इसकी वजह महिला मित्र के साथ उनके संबंध बताया गया था।उनकी पत्नी ने शासन को भेजी अपनी शिकायत में बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, रामपथ सहित कई जगह सड़कें भी धंसी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास के प्रकरण में मझधार में फंसी भाजपा, बड़े नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
शासन के निर्देश पर बीते देवीपाटन के मंडलायुक्त ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसके बाद 16 दिसंबर 2023 को शासन ने उनका तबादला चुनार कर दिया गया था। वहीं, शासन ने विभागीय जांच शुरू करते हुए डीजी प्रशिक्षण से पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी थी।
सूत्रों के मुताबिक डीजी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने अंकित मित्तल को निलंबित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले चित्रकूट का एसपी रहने के दौरान अंकित मित्तल पर इनामी डकैत भालचंद्र यादव के फर्जी एनकाउंटर का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।