फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL: KL Rahul of Lucknow can become the captain of the team for 15 crores, Australia's Stoinis and leg-spinner Ravi Bishnoi are also in the team

आईपीएल : केएल राहुल 15 करोड़ में लखनऊ के, टीम के बन सकते हैं कप्तान, ऑस्ट्रेलिया के स्टोइनिस व लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी टीम में

Tue, 18 Jan 2022 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 Jan 2022 10:38 PM IST
सार

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने राहुल को 15 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि के साथ अपने पाले में किया है। वहीं, स्टोइनिस को 11 करोड़ और बिश्नाई को चार करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
IPL: KL Rahul of Lucknow can become the captain of the team for 15 crores, Australia's Stoinis and leg-spinner Ravi Bishnoi are also in the team
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ से खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्क स्टोइनिस और राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी टीम में होंगे। प्रबल संभावना है कि राहुल ही टीम के कप्तान होंगे। आईपीएल की गर्वनिंग बॉडी ने 12 और 13 फरवरी को बंगलूरू में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ और दूसरी नई टीम अहमदाबाद से तीन खिलाड़ी रीटेन करने का विकल्प दिया था। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने राहुल को 15 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि के साथ अपने पाले में किया है। वहीं, स्टोइनिस को 11 करोड़ और बिश्नाई को चार करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया गया है। राहुल दो सीजन में पंजाब के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले चार सीजन में उन्होंने 56.62 के करिश्माई औसत से 2548 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed