फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation not starts in slapping an old man case in LDA.

एलडीए: नहीं शुरू हुई बुजुर्ग को थप्पड़ मारने की घटना की जांच, न एफआईआर दर्ज हुई

Sat, 18 Mar 2023 04:11 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Mar 2023 04:11 PM IST
सार

एलडीए के एक अधिकारी द्वारा बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के मामले की जांच नहीं शुरू हो पाई है और न ही एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Investigation not starts in slapping an old man case in LDA.
घटना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एलडीए की जनता अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए आए फरियादी 69 साल के मुकेश शर्मा को ओएसडी डीके सिंह द्वारा थप्पड़ मारने के मामले की शुक्रवार को जांच शुरू नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों होने वाले लोकार्पण समारोह को लेकर जांच अधिकारी अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की व्यस्तता रही। ऐसे में वे प्रकरण की जांच सोमवार से शुरू करेंगे। वहीं पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


मगर, सबसे बड़ा संकट यह है कि फरियादी की पिटाई का साक्ष्य कहां से आएगा, जब सभाकक्ष में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं लगे हैं। सुनवाई के बाद अपर सचिव कैसे तय करेंगे कि ओएसडी थप्पड़ कांड में दोषी हैं। वहीं, गोमतीनगर पुलिस ने भी घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी ओएसडी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


आमने-सामने हो सकते हैं ओएसडी और फरियादी
ओएसडी डीके सिंह ने जांच अधिकारी ज्ञानेंद्र वर्मा को शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर की प्रतिलिपि सौंपी। वहीं, गोमतीनगर थाने से एक पत्र जांच अधिकारी के पास आया, जिसमें आरोपी एवं फरियादी की तहरीर शामिल हैं। दोनों के आरोपों की जांच अपर सचिव करेंगे, अंदेशा है कि इस दौरान एक बार फिर ओएसडी डीके सिंह एवं फरियादी मुकेश शर्मा का आमना-सामना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे मिलेगा न्याय, जब 48 घंटे में नहीं दर्ज किया केस
एलडीए की भरी जनता अदालत में ओएसडी के थप्पड़ से फरियादी के कान के पास घाव हो गया और खून का रिसाव खुद अंबेडकर उद्यान चौकी प्रभारी ने देखा। चौकी प्रभारी ने पीड़ित से घटनाक्रम की तहरीर भी और उसकी मेडिकल जांच कराने साथ भी ले गये, मगर 48 घंटे गुजरने के बाद शुक्रवार शाम 10:30 बजे पुलिस केस दर्ज नहीं किया। सवाल, जब पीड़ित का केस ही दर्ज नहीं किया तो उसको न्याय कैसे मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed