{"_id":"6021890de21d0e417476eaa8ca2799ce","slug":"investigation-in-ncc-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लाठियां भांजी, अब करेगें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले लाठियां भांजी, अब करेगें जांच
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) की लिखित परीक्षा रद होने के बाद अभ्यर्थियों के हंगामे की जांच करने के आदेश मध्य कमान मुख्यालय ने दिए हैं।
विज्ञापन
मध्य कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल राजन बख्शी ने इस मामले में कानून व्यवस्था बिगड़ने के कारणों का पता लगाने के लिए सोमवार को निर्देश जारी किए।
छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में एलडीसी की लिखित परीक्षा के लिए एनसीसी यूपी निदेशालय ने एक माह पूर्व पांच हजार आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए थे।
इस बीच दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी मुख्यालय ने परीक्षा को रद कर कर्मचारी चयन आयोग से इसे कराने के आदेश एक सप्ताह पूर्व जारी किए थे।
आनन-फानन में यूपी एनसीसी ने परीक्षा को स्थगित करने का विज्ञापन कई अखबारों में प्रकाशित कराया था। जानकारी न मिलने पर बड़ी संख्या में आवेदक प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केंद्र एएमसी स्टेडियम पहुंच गए थे।
विज्ञापन
यहां सेना के अधिकारियों ने जब यूपी एनसीसी के अधिकारियों से बातचीत की तो पता चला कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस बात पर अभ्यर्थी भड़क गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सैन्य अधिकारियों के साथ सिविल ड्रेस में खड़ी एक महिला सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि यदि भीड़ तितर बितर नहीं हुई तो वह जवानों से गोलियां चलाने के आदेश दे देंगी।
अमर उजाला में खबर छपते ही मध्य कमान सेनाध्यक्ष ने सुबह ही सेना मेडिकल कोर केंद्र व कॉलेज के अधिकारियों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। सेना ने एनसीसी अधिकारियों से भी परीक्षा रद होने की उनको सूचना न देने पर नाराजगी जतायी है।