फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation begins into case of smoking cigarette on plane

Lucknow News: विमान में सिगरेट सुलगाने के मामले की जांच शुरू

Thu, 21 Aug 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into case of smoking cigarette on plane
लखनऊ। लखनऊ से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया के विमान में सिगरेट सुलगाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। माचिस व सिगरेट विमान तक कैसे पहुंची, यह सीसीटीवी फुटेज आदि से चेक किया जाएगा। इतना ही नहीं, मामले में जल्द ही नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के अधिकारी लखनऊ पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

16 अगस्त को लखनऊ से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 2492 के शौचालय में यात्री कुलदीप सिंह ने सिगरेट सुलगा ली थी। इससे फायर अलार्म बज उठा था, जिससे हड़कंप मच गया था। इसके बाद तत्काल यात्री को विमान से उतार दिया गया था। इस मामले में बुधवार को जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, विमान में यात्रियों के बैठने से पहले भी सिक्योरिटी जांच होती है। विमान में ज्वलनशील पदार्थ आदि प्रतिबंधित हैं। ऐसे में इतनी जांच के बावजूद भी यात्री माचिस और सिगरेट विमान तक लेकर कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed