फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   interview done for medical officer post in lohia institute

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मेडिकल अफसर पद पर हुए साक्षात्कार

Fri, 10 Dec 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
interview done for medical officer post in lohia institute
लखनऊ। लोहिया संस्थान में मेडिकल अफसर पद के लिए बृहस्पतिवार को साक्षात्कार हुए। इसमें हर पद के सापेक्ष पांच अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। अगले सप्ताह तक अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में जनरल ड्यूटी मेडिकल अफसर के तीन, लेडी मेडिकल अफसर के दो, कैजुअल्टी मेडिकल अफसर के चार पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें एमबीबीएस के साथ तीन साल का अनुभव मांगा था। लिखित परीक्षा परिणाम घोषित होने पर वर्ष 2014 और 2015 बैच के एमबीबीएस छात्रों का नाम सामने आने पर तमाम अभ्यर्थियों ने आपत्ति की थी। इस पर संस्थान के सीएमएस डॉ. राजन भटनागर ने स्क्रीनिंग की बात कही। बृहस्पतिवार को छात्रों के साक्षात्कार हुए। इसके बाद संस्थान की निदेशक प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि साक्षात्कार में हर सीट पर पांच अभ्यर्थियों को शामिल करना अनिवार्य होता है। लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, अनुभव सहित सभी मानकों को मिलाकर अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। अधिमान्य योग्यता में तीन साल का अनुभव रखा गया है, ताकि संस्थान को अनुभवी चिकित्सक मिल सकें। जिन लोगों के पास तीन साल का अनुभव होगा, उन्हें वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed