{"_id":"5faab069cc3b95530c24a05c","slug":"interrogation-of-transporters-of-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिलों के परिवहन सिपाहियों से हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिलों के परिवहन सिपाहियों से हुई पूछताछ
Tue, 10 Nov 2020 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
traffic police
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने मंगलवार को ट्रकों से अवैध वसूली मामले में देवरिया, मऊ, भदोही, बस्ती व सोनभद्र के परिवहन विभाग के सिपाहियों से अलग-अलग पूछताछ की। एसआईटी दफ्तर में इन सिपाहियों से एआरटीओ के लिए ट्रकों से की जाने वाली वसूली के बारे में सवाल किए गए। इस पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर एसआईटी जल्द जांच का दायर बढ़ाएगी।
सिपाहियों ने पहले तो किसी भी तरह की वसूली से इनकार किया, लेकिन एसआईटी ने जब एक-एक कर सुबूत रखने शुरू किए तो सिपाहियों के हलक सूखने लगे। एसआईटी ने उन लोगों से सामना भी कराया जो एआरटीओ के लिए वसूली करते थे और इन सिपाहियों की मदद से पैसा एआरटीओ तक पहुंचता था। जिन प्राइवेट लोगों से सामना कराया गया उसमें बलिया, मऊ और अंबेडकरनगर के एजेंट शामिल थे। ब्यूरो