मुख्यमंत्री योगी ने राजभवन में किया योग, कहा- मनुष्य जीवन योग के लिए है भोग के लिए नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि संसार में जितने भी प्राणी हैं। उनमें मनुष्य सर्वश्रेष्ठ है। इसलिए मनुष्य का जीवन योग के लिए है भोग के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्ताव स्वीकार कर विश्व योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया। जिससे भारत की संस्कृति, परंपरा और आस्था को वैश्विक मंचों पर एक पहचान मिली।
मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से योग को अपने जीवन का अंग बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हमारे पूर्वजों का एक उपहार है जिससे कि हम अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल रामनाईक व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ योग किया। इस मौके पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि योग दिवस मनाने के लिए राजभवन में सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजधानी में राजभवन सहित 11 चिह्नित पार्कों में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसके लिए सभी चिह्नित योगा स्थलों पर सुरक्षा के साथ साफ सफाई, पेयजल के साथ प्रशिक्षित योग ट्रेनरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी।
योग दिवस का मुख्य आयोजन राजभवन परिसर के साथ ही परिवर्तन चौक के समीप बेगम हजरत महल पार्क, डालीगंज पुल के समीप बुद्धा पार्क, बड़ा इमामबाड़ा के समीप नीबू पार्क, कैसरबाग बारादरी के समीप राजाराम पाल पार्क, सेक्टर दस इंदिरा नगर स्थित डा. बंधु पार्क, रेजीडेंसी के समीप कारगिल शहीद पार्क, अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क, गोमती नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और ग्रीन पार्क विपुल खंड में किया गया।
मंत्री ने की थी योग दिवस में शामिल होने की अपील
इसके पहले, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी से भागीदारी निभाने की अपील की थी। आयुष सचिव नीना शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में योग पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा।
कंवेंशन सेंटर में भी हुआ योग
केजीएमयू की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी कंवेंशन सेंटर में सुबह सात बजे योग का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे रोल ऑफ योगा इन हेल्थ एंड डिजीज विषय पर कार्यशाला होगी। इसमें मुख्य अतिथि महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट करेंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव प्रो. वाणी गुप्ता ने दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.