फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International Women's Day: Congress will take out women's march in the capital, Priyanka will lead, elected women representatives of Congress from across the country will take part

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : कांग्रेस राजधानी में निकालेगी महिला मार्च, प्रियंका करेंगी नेतृत्व, देश भर से कांग्रेस की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि लेंगी हिस्सा

Mon, 07 Mar 2022 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Mar 2022 07:39 PM IST
सार

8 मार्च को लखनऊ में दिन में 12 बजे यह मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर ख़त्म होगा। इस मार्च में प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
International Women's Day: Congress will take out women's march in the capital, Priyanka will lead, elected women representatives of Congress from across the country will take part
प्रियंका गांधी

विस्तार

कांग्रेस जाति-धर्म के समीकरणों के बजाय महिलाओं को अपने वोट बैंक बनाने का प्रयास करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तरफ से आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ महिला मार्च का आयोजन करेगी। इसका नेतृत्व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।

विज्ञापन


इस बारे में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करके विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है। यह सिर्फ  चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया।
विज्ञापन


डिसूजा ने बताया कि 8 मार्च को लखनऊ में दिन में 12 बजे यह मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर ख़त्म होगा। इस मार्च में प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल होंगी। इसके अलावा पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाओं के अलावा कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed