फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International conference on river civilizations and heritage conservation to be held in Lucknow

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Thu, 24 Sep 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
International conference on river civilizations and heritage conservation to be held in Lucknow
लखनऊ। प्रदेश की समृद्ध नदी सभ्यताओं, पुरातात्विक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, प्रबंधन और विकास से जुड़े समसामयिक विषयों पर व्यापक विमर्श के लिए 7-8 दिसंबर को लखनऊ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी विषयवस्तु नीति, प्रबंधन एवं विकास के मुद्दे पर केंद्रित होगी। सम्मेलन का आयोजन राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के वास्तुकला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए दो प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं। सम्मेलन के लिए मौलिक व अप्रकाशित शोध-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सम्मेलन में नदी और मानव सभ्यता के इस बहुआयामी संबंध के साथ-साथ नदी आधारित पुरातात्विक परिदृश्य, सांस्कृतिक स्मृति, विरासत एवं तीर्थ मार्ग, पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणालियां, नदी संरक्षण, बाढ़ क्षेत्र प्रबंधन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जनभागीदारी तथा जल प्रणालियों से संबंधित नीतियों एवं शासन व्यवस्था जैसे विषयों पर विशेषज्ञों व शोधकर्ताओं द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। इच्छुक शोधकर्ता अपने शोध-पत्र ई-मेल riverbasincivilization@foapaktu.ac.in, seminar.upsad@gmail.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed