{"_id":"f5b8d542f879dc4a0bca3304af6a7a91","slug":"internation-stadium-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसा होगा शहर का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसा होगा शहर का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और बहुउद्देश्यीय खेल परिसर की परियोजना का प्रस्तुतिकरण शनिवार की शाम प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के समक्ष किया गया।
विज्ञापन
इस परियोजना प्रस्तुतिकरण जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष भी किया जाएगा। 2015 में इस स्टेडियम के तैयार किए जाने की मियाद तय है।
शहीद पथ से लगी सोने जैसी जमीन रीयल एस्टेट कारोबार करने के लिए मिलने वाली भूमि को हासिल करने के लिए नौ कंपनियां सामने आईं थीं। इस स्टेडियम में तीन परिसर होंगे।
विज्ञापन
एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एक आउटडोर मल्टीपरपज स्टेडियम और एक इंडोर मल्टीपरपज स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसके लिए 70 एकड़ भूमि दी जाएगी।
जबकि 67 एकड़ भूमि रीयल एस्टेट उपयोग की होगी। स्टेडियम पर करीब 360 करोड़ रुपये का खर्च होगा। यह प्रस्तुतिकरण प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने किया।
विज्ञापन